लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने अमेरिका के उस आरोप का कड़ाई से खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि हिज़्बुल्लाह काले धन को सफेद बनाने और मादक पदार्थों का व्यापार करता है। हिज़्बुल्लाह ने अमेरिका के इस आरोप पर प्रतिक्रिया में एक बयान जारी करके कहा है कि हिज़्बुल्लाह के विरुद्ध अमरीकी वित्तमंत्रालय के आरोप का उद्देश्य उसकी छवि को ख़राब करना है। इसी मध्य हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ ज़िम्मेदार मोहम्मद याग़ी ने लेबनान में अमेरिकी अधिकारियों की यात्रा की ओर संकेत करते हुए कहा है कि इस मार्ग से अमेरिका लेबनान में अपने विफल हो चुके षडयंत्रों को व्यवहारिक बनाने की चेष्टा में है। उन्होंने हिज़्बुल्लाह के पास हथियार होने के संबंध में कुछ गुटों के विरोध की ओर संकेत करते हुए कहा कि लेबनानी भूमि तथा इस्लामी मान्यताओं की पूर्ण स्वतंत्रता तक हिज़्बुल्लाह के पास हथियार रहेंगे।समाचार समाप्त.....166
10 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328492
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने अमेरिका के उस आरोप का कड़ाई से खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि हिज़्बुल्लाह काले धन को सफेद बनाने और मादक पदार्थों का व्यापार करता है....